रिश्तों की डोर शायरी | खूबसूरत रिश्ते शायरी
अजनबी रिश्ता शायरी | दिल का रिश्ता शायरी
रिश्ते को निभाना है
रिश्ता ही जीवन का सार है,
रिश्ता ही तो जगताधार है।
रिश्ता नहीं है जीवन में तो,
समझें जीवन निराधार है।
दिल के रिश्ते शायरी
जीवन का उत्कर्ष बड़ा है,
जीवन रिश्ता पर ही खड़ा है।
कहते सभी अनेकों बातें,
पर यह रिश्ता सबसे बड़ा है।
जीवन रिश्ता पर ही खड़ा है।
कहते सभी अनेकों बातें,
पर यह रिश्ता सबसे बड़ा है।
होली की यह मधुमय टोली,
निकली गाते रसमय होली।
अंतस का मन -मैल भुलाकर,
फिर करते हैं सभी ठिठोली।
निकली गाते रसमय होली।
अंतस का मन -मैल भुलाकर,
फिर करते हैं सभी ठिठोली।
इस पर्व के पावन गौरव को,
मिलजुल कर हमें बचाना है।
रक्षा कर अपनी संस्कृति को,
हरपल रिश्ते को निभाना है।
उदय नारायण सिंह
होलिकोत्सव की अनंत शुभकामना के साथ आपको मेरी यह रचना सादर, सस्नेह भेंट
कुछ जाने अजनाने रिश्ते - रिश्ते शायरी | अनमोल रिश्ते शायरी Rishte Shayari
विषय- कुछ जाने अजनाने रिश्ते
ये जीवन कितना मधुर है, चलते रहते सारे रिश्ते
जुड़ कर ये कभी ना टूटे, कुछ जाने अनजाने रिश्ते
प्रेम बंधन से बँध जाते, चाहे अलग हों अपने रस्ते
कुछ होते हैं खून के रिश्ते, कुछ दिल में हैं बस जाते
पवित्र रिश्ता माँ का होता, सबसे ऊँचा इसका स्थान
सर्वस्व अपना त्याग देती, होता नहीं कोई अभिमान
पाल-पोस कर जीवन देती, सब रिश्तों की हैं पहचान
स्वर्ग बसता हैं चरणों में, देवों से भी बढ़ कर मान।
गुरु शिष्य का रिश्ता अद्भुद, गुरु से मिलता ज्ञान
आज्ञाकारी शिष्य सदा ही, गुरु को देता है सम्मान
सच्चे गुरु भाग्य से मिलते, जग को होय कल्याण
गुरु की कृपा जिस पर होती, मिल जाते उसे भगवान
सारा जीवन अर्पित करता, पिता पालता है संतान
सारे दुःख को स्वयं सह लेता, लड़ा देता अपनी जान
हर सपने को पूरी करता, आँखें बन जाती जुबान
इस रिश्ते का कौन सानी, किस्मत की खुलती खान।
मित्रता वही अटूट है, स्वार्थ का नहीं कोई स्थान
सुख दुःख का वो साथी होता, लड़ा देता अपनी जान
मानवता का जो पुजारी, सारा जग करता गुणगान
प्रेम-प्यार का जो है रिश्ता, इंसानियत की बसती जान।
श्याम मठपाल, उदयपुर
रिश्तों पर शायरी Shayari On Relationship In Hindi
रिश्तों को बस इस तरह बचा लिया करो,
कभी “मान” लिया करो कभी “मना” लिया करो
0 टिप्पणियाँ