वोट अवरनेस : मतदान जागरूकता पर आधारित काव्यगोष्ठी
"हमे वोट डालने जाना है
कर्तव्य ये अपना निभाना है" - प्रेमाराय
‘आओ! लोकतंत्र का पर्व मनाएं,
वोट देकर अपना फर्ज निभाएं।’_ चेतना चितेरी, प्रयागराज
प्रयागराज। मतदान जागरूकता अभियान के तहत शहर समत महिला काव्य पटल ने एक्स जागरूकता कार्यक्रम शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया और अपने काव्यात्मक प्रस्तुतियों से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। "हमें वोट डालने जाना है कर्तव्य ये अपना निभाना है" उक्त पंक्तियां वरिष्ठ कवयित्री और विशिष्ट अतिथि प्नेमा राय नें पढ़ी।
इस काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता शहर समता विचार मंच की महिला काव्य गोष्ठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सक्सेना रहीं और मुख्य अतिथि स्वीप की डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर श्रद्धा सिन्हा रही। इस काव्यगोष्ठी मे रचना सक्सेना ने पढ़ा "देश के खातिर बहुत जरुरी देना यह मतदान है'। गीता सिंह ' घर से निकल करो अब दान, सबसे बड़ा दान मतदान।
उर्वशी उपाध्याय नें "एक आहुति अपने मत की तुम इस हवन में डालो" श्रद्धा सिन्हा ने कहा 'चुनाव वह अवसर है जब सशक्त सरकार बनाया जाता है' शशि जायसवाल ने 'बिन दबाव में आकर हम मतदान करें' मोहिनी ने आत्मविश्वास से दें आना मतदान, कल्पना वर्मा नें एक वोट की कीमत ने मतदान की शक्ति बतायी है। शाम्भवी नें "चलो रे बंधु देना है मतदान " पढ़ा। चेतना चितेरी ने –मताधिकार है तुम्हारा उसका सदुपयोग करो!, मतदान कर योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करो!.. अपनी कविता का काव्य पाठ किया। इस काव्यगोष्ठी का संचालन कवयित्री गीता सिंह नें किया।
कवयित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं सें मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया और उन्हें प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उर्वशी उपाध्याय ने किया।
Read More और पढ़ें:
0 टिप्पणियाँ